ग्रीन टी पीने का सही समय और तरीका दुनिया भर में वजन कम करने औऱ मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने के लिए ग्रीन टी (Green Tea) सबसे बेहतर ड्रिंक माना जा रहा है। इसके फायदों को देखते हुए ग्रीन टी को लोग जमकर पी रहे हैं। लेकिन ग्रीन टी पीने का सही समय और तरीका क्या है अधिकतर लोगों को नहीं पता और इसी वजह से ग्रीन टी फायदा करने की बजाय शरीर को काफी नुकसान भी पहुंचा सकती है। अगर आप भी वजन कम करने और फिटनेस की चाहत में खूब ग्रीन टी पीते हैं तो आपके लिए यह आर्टिकल बहुत उपयोगी होगा। इसके जरिए आप खुद औऱ अपने जैसे ग्रीन टी के दीवानों को ग्रीन टी पीने का सही समय औऱ तरीका बता पाएंगे। आपके जेहन में ग्रीन टी (Green Tea) को लेकर कई सवाल हो सकते हैं , मसलन क्या ग्रीन टी खाली पेट पीनी चाहिए? भोजन के कितनी देर बार ग्रीन टी पीनी चाहिए। एक दिन में कितनी ग्रीन टी पीनी चाहिए? इन्हीं सब सवालों के जवाब यहां दिए गए हैं। ग्रीन टी पीने का सही समय ( Best time to drink Green Tea ) सुबह 10 से 11 बजे के बीच शाम को नाश्ते के बाद 5 से 6 बजे रात को सोने से 2 घंटे पहले ग्रीन टी पी लेनी चाहिए भोजन स...